Love Marriage का खौफनाक अंत, युवक को ऐसे दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 11:26 AM (IST)

फरीदकोट : गांव औलख में उस समय दहशत फैल गई जब घर आए एक लड़के को बांधकर सरेआम मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव औलख के गुरइकबाल सिंह नाम के 28 वर्ष के लड़के को अपने ही गांव की लड़की से प्यार हो गया। उन्होंने करीब 4 महीने पहले घर के भाग कर शादी कर ली। कुछ समय बाद वह वापस गांव आ गए थे पर लड़की के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस कारण वह लड़की को वापिस घर ले गए पर बाद में भी लड़का लड़की से मिलने जाता रहा। बताया जा रहा है कि लड़का गत रात भी लड़की से मिलने गया था और इस दौरान लड़की वालों ने उसे रस्सी के बांध लिया और उसे इतना पीटा कि उसकी वहीं मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

इस मौके पर पंचायत की महिला सदस्य ने कहा कि रात को लड़की के परिजनों ने उन्हें सूचना दी कि लड़का उनके घर में घुस आया है। उन्होंने उस लड़के को बांध रखा है और मारपीट भी की है। उन्होंने लड़के को उसके घर छोड़ कर आने के लिए कहा पर करीब 4 बजे उन्हें दोबारा फोन कर बताया गया कि लड़के की मौत हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार वाले उनके रिश्ते से खुश नहीं थे, जिस कारण उन्होंने लड़के की मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाए कि लड़का रात को दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया था।

इस मौके पर लड़के की मां जीत कौर ने बताया कि लड़के और लड़की ने प्रेम विवाह किया था। इक कारण लड़की के परिवार वाले खुश नहीं थे और गत रात वह लड़की से अपना मोबाइल फोन लेने गया था पर लड़की के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर डी.एस.पी. शमशेर सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रेम विवाह किया था जो लड़की के परिवार वालों को मंजूर नहीं था। इस कारण हो सकता है कि रंजिशन लड़के की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिख लिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News