नानकसर संत की सुरक्षा हटाने पर जत्थेदार के तेवर, अगर कोई घटना घटी तो पंजाब सरकार होगी जिम्मेदार
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:51 AM (IST)
अमृतसर : नानकसर संप्रदाय के परम पूजनीय संत बाबा घाला सिंह से सुरक्षा वापिस लेने की कड़ी निंदा करते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि पंजाब राज्य में मौजूदा बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए सरकार का यह कदम गलत है। उन्होंने कहा कि नानकसर संप्रदाय सिख धर्म के प्रचार में अहम भूमिका निभा रहा है और संत बाबा घाला सिंह को लंबे समय से मिल रही सुरक्षा हाल ही में वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि भले ही आज पंजाब में जो कत्लेआम हो रहा है, वह पंजाब की फितरत नहीं है, लेकिन यहां से सरबत के भले का संदेश पूरी दुनिया में जाता है। अगर सरकार सरबत का भला मांगने वाले सिख समुदाय के प्रचारकों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो यह बिल्कुल भी सही नहीं है और इस पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए।
जत्थेदार ने कहा कि यह कार्रवाई गंभीर नहीं है और ऐसे में अगर संत बाबा घाला सिंह की सुरक्षा हटाए जाने के बाद कोई घटना होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से संत बाबा घाला सिंह की सुरक्षा बहाल करनी चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

