करोड़ों रुपये का नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाला, 9 सालों से फरार आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 06:00 PM (IST)

अबोहर (सुनील भारद्वाज): करोड़ों रुपये का नेचर हाइट्स इंफ्रा स्कैम में बड़ी सफलता दर्ज करते हुए फरीदकोट और फाजिल्का पुलिस की साझी टीमों ने मुख्य दोषी नीरज थठायी उर्फ नीरज अरोड़ा को गिरफ्तार किया है, जो कि पिछले 8-9 सालों से फरार था और भगौड़ा था, को उत्तराखंड के जिला पौड़ी से गिरफ्तार किया। उक्त मुलजिम भोले-भाले लोगों को रिहायशी/व्यापारिक प्लॉट देने का झांसा देकर बड़ी रकम ठगता था।

यह कार्यवाही फाजिल्का के अमनदीप कम्बोज उर्फ अमन सकोडा की गिरफ्तारी के बाद अमल में लाई गई है, जो 8 मामलों में पी.ओ. था और 18 मामलों में बेल जंपर था। उसे 15 मार्च, 2024 को फाजिल्का पुलिस के पी.ओ. स्टाफ ने वाराणसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।

आई.जी.पी. फरीदकोट रेंज गुरशरन सिंह संधू और डीआईजी फिरोजपुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को सांझी प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबोधित करते हुए बताया कि एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का प्रदीप सिंह संधू और डीएसपी नार्कोटिक्स फरीदकोट इकबाल सिंह संधू के नेतृत्व में दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह और एसएसपी फाजिल्का डॉ. प्रज्ञा जैन की समूची निगरानी अधीन मोस्ट वांटेड अपराधी नीरज अरोड़ा को श्रीनगर गढ़वाल जिला पौड़ी, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने मुलजिम नीरज अरोड़ा के कब्ज़े से एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार, कुछ मोबाइल फोन और जाली दस्तावेज भी बरामद किये हैं।

आईजीपी गुरशरन सिंह संधू ने बताया कि मुलजिम राज्य में लोगों को पैसे या प्लॉट देने का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए 21 जिलों में दर्ज 108 एफआईआरज का सामना कर रहा है। कुल 108 एफआईआरज में से 47 फाजिल्का में दर्ज हैं।  फिरोजपुर में आठ, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में छह-छह, रूपनगर, मोहाली और एसएएस नगर में 5-5, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और जालंधर कमिश्नरेट में चार-चार केस दर्ज हैं।

जिक्रयोग्य है कि फरवरी 2016 में फाजिल्का पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए दोषी नीरज अरोड़ा ने जमानत बेल जम्प कर दी थी और फरवरी 2017 में उसे पी.ओ. ऐलान कर दिया गया था। इन्फोर्समैंट डायरैक्टोरेट ने नीरज थठायी के खिलाफ केस दर्ज किये और जायदादें जब्त की हैं, जबकि पीड़ितों द्वारा दायर की गई कई रिट पटीशनें माननीय पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में लम्बित हैं।

डीआईजी रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मुलजिम अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नकली आईडी का प्रयोग कर रहा था। उन्होंने बताया कि मुलजिम के पास पंजाब और मध्य प्रदेश में 1200 एकड़ से अधिक जमीन और 200 रिहायशी फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 1000 करोड़ रुपए से अधिक है।

फरीदकोट और फाजिल्का पुलिस ने 2024 में 211 पीओज़ किये गिरफ्तार

भगौड़ा अपराधियों (पी.ओ.) को गिरफ्तार करने के लिए चल रही विशेष मुहिम के अंतर्गत फाजिल्का पुलिस और फरीदकोट पुलिस ने इस साल अब तक 211 पी.ओ. को गिरफ्तार किया है। फाजिल्का पुलिस ने 150 पी.ओज़ को गिरफ्तार किया है, जबकि फरीदकोट पुलिस ने 61 पी.ओ. गिरफ्तार किये हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News