पंजाब कैबिनेट में वापसी कर सकते हैं सिद्धू, बन सकते हैं डिप्टी CM, सांसद बाजवा ने भी की वकालत

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 04:57 PM (IST)

जालंधरःकाफी समय से पंजाब की राजनीति में चुप्पी साधे बैठे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब कैबिनेट में वापसी के असार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ऊंचे रैंक के साथ सिद्धू एक बार फिर से पंजाब कैबिनेट में वापिसी करेंगे। शायद उन्हें उपमुख्यमंत्री की कुर्सी दी जाए। 

कांग्रेस आलाकमान  नहीं करना चाहती थी सिद्धू को साइडलाइन

सूत्रों की मानें तो खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चाहती हैं कि सिद्धू को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। इस मुद्दे पर वह कैप्टन अमरेंद्र सिंह से भी बात कर चुकी हैं।  माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी और भाजपा की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को अपने पाले में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी वजह से कांग्रेस आलाकमान उनको अब और साइडलाइन नहीं करना चाहता। 

 

PunjabKesari

हाईकमान के पाले में जाखड़ ने डाली गेंद

वहीं माना यह भी जा रहा है कि कैप्टन सरकार से नाराज चल रहे विधायकों अगुवाई सिद्धू कर रहे हैं। इसी  कारण नवजोत सिंह सिद्धू की कैबिनेट में वापसी करवाने की तैयारी है। इस मामले पर पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता और खुद प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ नपा-तुला बयान दे रहे हैं। सिद्धू की कैबिनेट में बतौर डिप्टी सी.एम. वापसी की खबरों पर पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने  गेंद आलाकमान के पाले में डालते हुए कहा कि जो हाईकमान तय करेगा, वह सब को मान्य होगा। वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के पॉलीटिकल एडवाइजर और विधायक अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग में ये कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया कि जो मंत्री ठीक से अपना काम नहीं कर रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस सही नहीं है, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।

PunjabKesari
 कुर्सी के लालच में न पड़े सिद्धूःआप

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह संधवा ने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन कामकाज ठीक से करने में विफल रहे हैं।  सिद्धू के साथ ही उनकी पार्टी के कई नेता नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को कुर्सी के लालच में नहीं पड़ना चाहिए।  उन्हें देखना चाहिए कि जिन बातों की वजह से उन्होंने मंत्री पद छोड़ा था, वह उन बातों पर कायम रहें और पंजाब के लोगों के हित की बात ही करते रहें। 

PunjabKesari
 
इस्तीफे के बाद भी सिद्धू को मिल रहा है कैबिनेट मंत्री का वेतन-भत्ता

नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 जुलाई को कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।  इसके बाद वह पंजाब सचिवालय या विधानसभा नहीं गए।  इसके बावजूद उनके वेतन-भत्ते कैबिनेट मंत्री के हिसाब से ही तैयार हो रहे हैं।  विधानसभा के रिकॉर्ड में सिद्धू आज भी कैबिनेट मंत्री हैं। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि पंजाब सरकार ने उनके इस्तीफे को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News