झोंपड़ी में आग लगने से 3 मासूम जिंदा जले

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 10:59 AM (IST)

नूरपुरबेदी(भंडारी): नूरपुरबेदी स्थित नई आबादी मोहल्ले में रहते एक प्रवासी मजदूर की झोंपड़ी में अचानक आग लगने से उसमें सो रहे 6 वर्ष से कम आयु के 3 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से 5 वर्षीय लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे 2 बच्चों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, लेकिन इनमें से 3 वर्षीय एक लड़के ने पी.जी.आई. पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।
PunjabKesari
वहीं पी.जी.आई. में भर्ती की गई 2 वर्षीय लड़की ने भी देर शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा उस समय घटा जब उक्त बच्चों के माता-पिता घर पर नहीं थे। ये बच्चे झोंपड़ी में अकेले सो रहे थे। इस दर्दनाक हादसे को लेकर नई आबादी में शोक की लहर दौड़ गई। जहां यह परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है, वहीं इस घटना के घटित होने से इस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी राज कुमार जो राजमिस्त्री का कार्य करता है, रोज की तरह आज भी दिहाड़ी करने गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी जूली अपने 3 मासूम बच्चों को झोंपड़ी में सोता हुआ छोड़कर लकडिय़ां लेने चली गई थी। इस दौरान दोपहर करीब अढ़ाई बजे अचानक झोंपड़ी को आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें झोंपड़ी में फैल गईं। इस दौरान आसपास के एकत्रित मोहल्ला वासियों ने मोटर चला कर पानी का प्रबंध किया और आग पर काबू पाया। करीब 15 मिनट के घटनाक्रम के दौरान 5 वर्षीय शिवम आग में बुरी तरह से झुलस गया और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बचाव कार्य में जुटे मोहल्ला वासियों ने तुरंत हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 3 वर्षीय लड़के विराज और 2 वर्षीय लड़की रोशन को सरकारी अस्पताल सिंघपुर पहुंचाया। इस घटना ने सभी मोहल्ला निवासियों को ङ्क्षझझोड़ कर रख दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News