ACP के गनमैन को गोली लगने के मामले हुआ नया खुलासा
punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 05:56 PM (IST)

जालंधर (वरुण): ए.सी.पी. नार्थ सुखविंदर सिंह के घर बाहर उसके गनमैन ने खुद की कनपटी पर गोली मार कर सुसाइड कर लिया। यह घटना बीती देर रात की है। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि गनमैन को खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया गया है। बताया जा रहा है कि गनमैन और ए.सी.पी. की किसी बात को लेकर रात को गाड़ी में बहस हुई थी। ऐसे में गनमैन स्वर्ण सिंह ने ए.सी.पी. के घर बाहर खुद की 9 एम.एम. सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। थाना 7 के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि फिलहाल इस सुसाइड को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ए.सी.पी. के गनमैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। सूत्रों की माने तो ए.सी.पी. के अन्य गनमैन और ड्राइवर से देर रात हुए ए.सी.पी. के साथ विवाद को लेकर पूछताछ भी चल रही है।
आपको बता दें कि थाना नंबर-7 के अधीन आते गड़ा इलाके में सुबह-सुबह गोली चलने की घटना में ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह निवासी शेरपुर शेखां, लंबा पिंड की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. गुरप्रीत सिंह थाना नंबर-7 के एस.एच.ओ. राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात लगभग 12 बजे ड्यूटी ऑफ होने के बाद वह घर के लिए निकले पर ए.सी.पी. नॉर्थ के घर के बाहर ही उसने खुद को गोली मार ली।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here