कैप्टन अमरेंद्र को लेकर नई चर्चा, हाईकमान द्वारा दी जा सकती है यह जिम्मेदारी
punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 05:01 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा में सुनील जाखड़ को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के बाद एक और नई चर्चा छिड़ गई है। बताया जा रहा है भाजपा हाईकमान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। कैप्टन को लेकर नई चर्चा सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान द्वारा कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया जा सकता है।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब में भाजपा ने कांग्रेस से आए दिग्गत नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है, जिसमें जिसमें हाल ही में सुनील जाखड़ पर विश्वास जताते हुए उन्हें पंजाब भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है, तो वहीं अब कैप्टन को भी अहम जिम्मेदारी देने की चर्चाएं छिड़ रही हैं। मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले दो या तीन राज्यपालों को भी हटाने पर विचार कर रही है, जिसमें J&K के साथ साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर भी विचार जारी है।