न्यूजीलैंड के नए इमिग्रेशन नियमों से पंजाबियों की बढ़ी मुश्किलें, पढ़ें...

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 01:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क: न्यूजीलैंड जाने के चाह रखने वाले पंजाबियों के लिए एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। दरअसल, न्यूजीलैंड सरकार ने इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं, जिनका असर पंजाब के लोगों पर दिखने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह में करीब 2 पंजाबियों को न्यूजीलैंड में एंट्री के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं 42 फीसदी Student Visa भी रद्द किए गए हैं। 

बताया जा रहा है कि, न्यूजीलैंड सरकार ने इमिग्रेशन नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं जिनमें औसतन सैलरी बढ़ाई, ओवर वर्क वीजा पर पाबंदी, बिना अंग्रेजी लो स्किल नौकरी भी नहीं, Student Visa महंगा किया, बॉर्डर पर सरप्राइज इंटरव्यू का नियम बनाया। इसके अलावा खाते में 11.20 लाख रुपए  का फंड दिखाना जरूरी कर दिया गया है। पढ़ाई के बाद सिर्फ एक बार ही वर्क परमिट मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब से हर साल करीब 10 हजार स्टूडेंट्स स्टडी वीजा पर जाते हैं। 2026 में हर 10 में से 3-4 भारतीयों के वर्क वीजा रिजेक्ट हो रहे हैं। वर्क परमिट पर हर साल 35 हजार के करीब युवा न्यूजीलैंड पहुंचते हैं। 

इमिग्रेशन नियमों में बदलाव:

  • न्यूजीलैंड सरकार ने 9 मार्च 2026 से वर्क वीजा के लिए औसतन वेतन 1960 रुपए प्रति घंटा कर दिया है। इसके चलते कोई  भी कंपनी वीजाधारकों को बुला नहीं रही है। यही नहीं पंजाबियों के विदेश में रहते उनके रिश्तेदार भी उन्हें नहीं बुला रहे हैं। इतने पैसे ऑफर करने वाली कंपनियों की जांच हो रही है। उनके फाइनेंशियल रिकार्ड चेक किए जा रहे हैं। सही न निकलने पर वीजा रिफ्यूज किएजा रहे हैं। सीधी से बात है अगर आपकी सैलरी कम है तो वर्क वीजा मिलना और परिवार को बुलाना नामुमकिन है।
  • इसके साथ ही ओपन वर्क वीजा पर भी पाबंदी लगा दी गई है। न्यूजीलैंड में ऐसे वीजा पर खुद का छोटा बिजनेस या फ्री काम नहीं कर पाएंगे। आपको किसी कंपनी में नौकरी करनी होगी। खास कर जो लोग खुद की टैक्सी या छोटा काम शुरू करना चाहते थे, उन पर ये नियम सख्त से लागू है।
  • अंग्रेजी का बोलना और समझना आना चाहिए। नैनी, क्लीनर, पेट्रोल पंप वर्कर लो स्किल श्रेणी में डाल दिए गए हैं। इसके लिए इन कामों के लिए IELTS और एक्सपीरियंस लेटर होना जरूरी है।
  • स्टूडेंट वीजा पहले से महंगा कर दिया गया है, ता कि हर कोई पढ़ाई की आड़ में न आ सके। 41 हजार 200 से अधिक कर दिया है। आपके अपने खाते में अब 11 लाख रुपए का फंड दिखाना जरूरी है। इसके साथ ही पोस्ट-स्ट्डी वर्क वीजा एक बार ही ले सकते हैं और बैचलर या मास्टर डिग्री पर ही 3 साल का वर्क वीजा मिलेगा।
  • वहीं नए नियमों के अनुसार अब  एंट्री की गारंटी नहीं। दरअसल, बॉर्डर पर सरप्राइज इंटरव्यू का नियम बनाया गया है। यदि आप नौकरी और सैलरी को लेकर अंग्रेजी में सही जवाब नहीं दे पाते तो आपको भारत वापस भेजा जा सकता है। 

2 पंजाबियों को आई मुश्किलें

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ सप्ताह में पंजाब से 2 युवाओं की एंट्री रोकी गई। होशियारपुर की एक युवती जो छुट्टी लेकर अपने घर आई थी, लेकिन 2 दिन पहले जब लौटी तो न्यूजीलैंड इमिग्रेशन ने उसकी एंट्री रोक दी। जिसका कोई कारण नहीं बताया गया। वहीं जालंधर के आकाश नामक युवक भी जब न्यूजीलैंड से भारत आ रहा था, तो उसकी भारत में एंट्री रोक दी गई, जोकि पिछले 8 दिन से मलेशिया में फंसा है। न्यूजीलैंड इमिग्रेशन के बदले नियमों के कारण छुट्टी काटकर जाने वालों और आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News