रणजीत सिंह के एनकाऊंटर पर पुलिस अधिकारियों के सस्पैंशन की खबर! Majithia ने किया खुलासा
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 08:20 PM (IST)
पंजाब डैस्क : गुरदासपुर में युवक रणजीत सिंह के एनकाऊंटर मामले में पुलिस अधिकारियों के सस्पैंशन की खबर सामने आने के बाद बिक्रम मजीठिया ने तीखा निशाना साधा है। मजीठिया ने टवीट जारी कर कहा है कि उन्हें पता चला है कि गुरदासपुर के आदियां गांव के सिख नौजवान रणजीत सिंह के एनकाउंटर में शामिल CIA स्टाफ के पुलिस अधिकारी गुरमीत सिंह और बनारसी दास को पुलिस ने कल रात सस्पेंड कर दिया है। अगर पुलिस ने इन्हें सस्पेंड किया है तो कृपया इस खबर की पुष्टि करें, ताकि सच्चाई आम जनता के सामने आ सके। और यह भी बताएं कि छोटे दर्जे के अधिकारियों पर कार्रवाई करके बड़े अधिकारियों को क्यों बचाया जा रहा है?
अगर सस्पेंड नहीं किया गया है, तो एक निर्दोष सिख नौजवान को मारने का मामला क्यों दर्ज नहीं किया गया? रणजीत सिंह के हत्या के मामले का मुकदमा मुख्यमंत्री और गृह मंत्री भगवंत मान, SSP आदित्य शर्मा, DIG संदीप गोयल और ADHOC DGP पर दर्ज किया जाए। पंजाब पुलिस की इस दबंगई की स्वतंत्र जांच के लिए CBI से मांग की जाती है।


