नीता अम्बानी का अमृतसर दौरा रद्द

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 08:28 AM (IST)

अमृतसर  (इंद्रजीत) : देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी का अमृतसर का दौरा रद्द हो गया है। जानकारी के मुताबिक नीता अम्बानी आज अमृतसर एयरपोर्ट पर साढ़े 8 बजे अपने चार्टर्ड विमान पर अपने सुरक्षा दस्ते के साथ पहुंच रही थीं। नीता अम्बानी का कार्यक्रम दरबार साहिब जाने का था। वहां से साढ़े 12 बजे रात उन्होंने अपने चार्टर्ड विमान से वापस जाना था। लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। एयरपोर्ट सूत्रों से पूछने पर उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News