NRI दूल्हे की शर्मनाक करतूत, शादी के10 दिन बाद पत्नी को छोड़ा

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 01:31 PM (IST)

अमृतसरः एन.आर.आई. पंजाबियों की तरफ से शादी के बाद अपनी पत्नी को छोड़ने का रुझान बढ़ता जा रहा है। इसी तरह का मामला तरनतारन में सामने आया है। जहां रणप्रीत नाम की लड़की को उसके पति की तरफ से कुछ समय बाद ही छोड़ दिया गया। उसने अपने ससुरालियों तथा पति पर आरोप लगाते कहा कि कि उसे इटली भेजने के लिए 30 लाख की मांग की गई थी।
PunjabKesari

उसकी शादी इजे सिंह नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी।  उसके पति ने धोखे से  शादी के सर्टिफिकेट पर अपने नाम की बजाय अपने मामा के बेटे गुलबाग सिंह का नाम रजिस्टर्ड करवा दिया। इसके साथ ही उसने उसे शादी के 10 दिन बाद ही छोड़ दिया। इस मामले पर डी.एस.पी. प्रह्लाद का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उनकी तरफ से सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
 PunjabKesari
 एन.आर.आई. विंग के अधिकारिक अकड़ों के अनुसार पंजाब में इस समय प्रवासी पंजाबियों की तरफ से छोड़ी गई लड़कियों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच चुकी है। उक्त लड़कियां इस कारण नरक भरी जिंदगी बिताने के लिए मजबूर हैं। जरूरत है एन.आर.आई. दूल्हों पर नुकेल कसने की जिससे लड़कियों की जिंदगी बर्बाद होने से बच सके।PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News