NRI को निगम कार्यालय से पासपोर्ट वापस मिलने की प्रक्रिया शुरू

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 02:09 PM (IST)

जालंधर(सोमनाथ)- कोरोना वायरस के दौरान विदेश से आए एन.आर.आई. जिनके पासपोर्ट जिला प्रशासन की तरफ से ले लिए गए थे, वे एन.आर.आई. अपने पासपोर्ट वापिस हासिल कर सकते हैं, उनके लिए नगर निगम जालंधर के कार्यालय में भी सुविधा शुरू की गई थी।

जो एन.आर.आई. अमृतकर एयरपोर्ट पर उतरे वे डिप्टी कमिश्नर अमृतसर, एन.आर.आई. ब्रांच, मिनी सिविल सचिवालय चंडीगढ़ या फिर नगर निगम जालंधर से संपर्क कर पासपोर्ट वापिस ले सकेंगे। इसके लिए नगर निगम की बेसमैंट में विशेष काऊंटर लगाकर स्पैशल स्टाफ नियुक्त किया गया है। जनता की सुविधा के लिए निगम की वैबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.एम.सी.जे. जालंधर. इन पर लिस्ट अपडेट की जा रही है।

पासपोर्ट वापस लेने आने वाले लोगों को लिस्ट में अपना नाम वेरीफाई करने के लिए कोरोना की नैगेटिव रिपोर्ट और पासपोर्ट जमा करवाने की रसीद अपने साथ लानी अनिवार्य है। देखने में आया है कि बहुत कम लोग पासपोर्ट वापस लेने के लिए आ रहे हैं। ये पासपोर्ट किसी भी कार्य वाले दिन सुबह 10 बजे से 5 बजे के बीच हासिल किए जा सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News