Odisha Train Accident: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख, किया ये Tweet

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 10:48 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ओडिशा ट्रेन हादसे में गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करके पीड़ित परिवारों के साथ गहरे दुख को व्यक्त किया है।  

 

ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा," ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनकर काफी दुख हुआ है। हादसे में सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके है..शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हे...भगवान से प्रार्थना है कि दुर्घटना में घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हों...।

उल्लेखनीय है कि बालासोर के बहानागा में शुक्रवार शाम को भयानक रेल हादसा हुआ। इस हादसे के दौरान अब तक मरने वालों की संख्या 233 तक पहुंच गई है और 900 से अधिक घायल हुए यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News