पंजाब के किसान ध्यान दें...कल से इन ज़िलों में शुरू होगी धान की बुआई, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी
punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2023 - 09:05 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के किसानों के लिए अहम खबर सामने आई है। राज्य में धान की बुआई का सीज़न चल रहा है। वहीं इसको लेकर पंजाब सरकार के द्वारा किसानों की सहूलतों के मद्देनज़र कई अहम कदम उठाये जा रहे हैं ताकि पंजाब के किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਅਸੀਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਵਾਈ ਪੜਾਅਵਾਰ ਕਰਾਉਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਸੀ...ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਕੱਲ ਤੋਂ ਜਿਹਨਾਂ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ 'ਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਵਾਈ ਕਿਸਾਨ ਵੀਰ ਕਰ ਸਕਦੇ ਨੇ ਉਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੈਂ ਤੁਹਾਡੇ ਨਾਲ ਸਾਂਝੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹਾਂ...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 15, 2023
ਇਸ ਫਾਰਮੂਲੇ ਰਾਹੀਂ ਪਿਛਲੀ ਵਾਰ ਝੋਨੇ ਦੇ ਸੀਜ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਕੋਈ ਦਿੱਕਤ ਨਹੀਂ ਆਈ ਸੀ ਤੇ… pic.twitter.com/3XMDkW3BNB
इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर किसानों के लिए एक विशेष जानकारी साझा की है। उन्होंने धान की बुआई को लेकर पंजाब के किसानों के लिए एक अहम जानकारी शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, "पिछले साल की तरह इस बार भी हमने धान की बुआई अलग-अलग पड़ावों में करवाने का निर्णय लिया था...जिस तहत कल से जिन सात ज़िलों में धान की बुआई किसान कर सकेंगे, उसकी जानकारी मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं। इस फॉर्मूले से पिछली बार धान के सीज़न दौरान बिजली की कोई दिक्क्त नहीं आई थी और मुझे उम्मीद है कि इस बार भी आपका साथ मिलेगा...किसानों को 8 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई दी जाएगी..." इन सात ज़िलों में फिरोज़पुर, फरीदकोट, पठानकोट, गुरदासपुर, तरन तारन, श्री फतेहगढ़ साहिब, शहीद भगत सिंह नगर शामिल हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here