Pics: जीने-मरने की कसमें खाने वाला पति ऐसा खौफनाक काम करेगा-पत्नी ने सपने में भी नहीं था सोचा

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 10:37 AM (IST)

पटियाला: जिस पति ने सात फेरे लेकर पत्नी के साथ जीने-मरने की कसमे खाई, वह एक दिन ऐसा खौफनाक काम कर जाएगा, पत्नी ने कभी सपने में भी नहीं था सोचा। इस जालिम पति ने पत्नी को मारने की नीयत से बैड पर पेट्रोल छिड़का और फिर कमरा बंद करके भाग गया। फ़िलहाल पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पीड़िता आरती ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह गांव बडली के कुलदीप सिंह पुत्र नछत्तर गिर के साथ हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति कुलदीप सिंह उसे जान से मारने की नीयत से कमरे में दाख़िल हुआ और उसने बैड पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद उसके पति ने कमरे में आग लगाई और कमरा बंद कर भाग गया।

जब आरती ने शोर मचाया तो उसकी बहन ने आ कर आग बुझाई और उसे बाहर निकाला। इस हादसे दौरान आरती बुरी तरह झुलस गई, जो कि इस समय पी. जी. आई. चंडीगढ़ में दाख़िल है। फ़िलहाल पुलिस ने आरती की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News