यात्री हो जाएं सावधान, आज से इन बसों का है चक्का जाम

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 09:36 AM (IST)

लुधियाना: पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों को पक्का न करने की सूरत में 7 दिसंबर को पंजाब भर में यूनियनें बसों का चक्का जाम कर बस अड्डे बंद कर रहीं हैं। इसके साथ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि यूनियन कर्मचारी अपनी, मांगें मनवाने के लिए सरकार के विरुद्ध रोश प्रदर्शन करेंगे। पनबस यूनियन पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि पंजाब के 18 डिपूआं में कर्मचारी सुबह से ही बस अड्डे बंद कर कर अनिश्चित समय की हड़ताल करेंगे।

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने सी.एम. चन्नी के ऐतराज़योग्य बयान पर उठाए ये सवाल

उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर यानि आज से यूनियन के 6000 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और अनिश्चित समय के लिए 2100 सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा और 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री की रिहायश व ट्रांसपोर्ट मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान होने वाली किसी भी परेशानी के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की कर्मचारी विरोधी नीतियां जिम्मेदार होंगी। पनबस, पी.आर.टी.सी. की तरफ से अपनी, मांगों संबंधी की जा रही हड़ताल में पंजाब गवर्नमैंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान किरनदीप सिंह ढिल्लों, रणधीर सिंह, मनप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह, गुरशरणजीत सिंह आदि ने कहा कि जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती, तब तक वह डटे रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News