16 वर्षों से इंसाफ का रास्ता देखती महिला ने हारी जंग, दर्दनाक कहानी सुन रो पड़ेगा आपका भी दिल

punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 01:37 PM (IST)

जगराओं (राज): जगराओं के मोहल्ला गुरू नानक नगर की रहने वाली कुलवंत कौर अपने साथ हुए अत्याचार के लिए पिछले 16 वर्षों से इंसाफ की रास्ता देख रही थी। उसे इंसाफ तो नहीं मिला पर बीती शाम उसके सांसों की डोर टूट गई। कुलवंत कौर के भाई मास्टर इकबाल सिंह का कहना है कि वह पुलिस द्वारा अपनी बहन पर किए गए अत्याचार को कभी नहीं भुला सकता और मरते हुए दम तक वह लड़ाई लड़ेगा।

कुलवंत कौर की दर्दनाक कहानी
2005 में जगराओं में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस घटना में कुलवंत कौर के भाई मास्टर इकबाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। इतना ही नहीं, मास्टर इकबाल सिंह की बहन कुलवंत कौर पर भी उस समय के पुलिस अधिकारी ने अत्याचार करते हुए उसे करंट तक लगा दिया था, जिसके बाद वह अपाहिज हो गई थी। इकबाल सिंह ने बताया कि इस कत्ल के केस में अदालत ने उसे बरी कर दिया। इसके बाद उसने बहन को अपाहिज बनाने वाले और उसे झूठे कत्ल केस में फसाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उसकी बहन पुलिस के अत्याचार के बाद पूरी तरह अपहिज हो गई।

मौत से पहले भाई मास्टर इकबाल सिंह ने की एस.एस.पी. के साथ मुलाकात
कुलवंत कौर की मौत से कुछ घंटे पहले मास्टर इकबाल सिंह ने इलाके की किसान जत्थेबंदियों के साथ जगराओं के एस.एस.पी. साहिब को इंसाफ के लिए मिला था। एस. एस.पी. की तरफ से उसे इस मामले में बनती कार्यवाही करने का भरोसा दिया गया था। यह भी बताने योग्य है कि कुलवंत कौर को इंसाफ दिलाने के लिए महिला कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने भी कुछ महीने पहले पंजाब सरकार को एक चिट्ठी लिखी थी और बनती कार्यवाही की मांग की थी पर इस चिट्ठी को गुम कर दिया गया। इसकी जानकारी मास्टर इकबाल सिंह को आर.टी.आई. के द्वारा प्राप्त हुई।

इस मौके पर बात करते हुए मास्टर इकबाल सिंह और ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री चन्नी कुलवंत कौर को इंसाफ नहीं दिला सके। उन्होंने कहा कि उसकी मौत व्यवस्था, नेताओं और सरकार के मुंह पर एक थप्पड़ है, जबकि कुलवंत कौर ने खुद मुख्यमंत्री साहिब से इंसाफ या मौत की मांग की थी। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अब इस संबंधी अगला फैसला किसान जत्थेबंदियां ही लेंगी और जो भी जत्थेबंदियां फैसला करेंगी, उसके अनुसार ही वह कुलवंत कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News