Punjab: सिविल अस्पताल से गायब हुए डाक्टर! मरीजों में मची हाहाकार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 05:02 PM (IST)

नवांशहर : सिविल अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल,अस्पताल में डाक्टर आए दिन गायब रहते हैं। अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही मंगलवार को देर रात उस समय सामने आई जब मरीजों को इलाज के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई मरीजों को तो मजबूरी में निजी अस्पताल में जाना पड़ा।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल गत रात करीब दर्जनों मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ड्यूटी पर कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं था। जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई। वहीं गत रात एक युवक को उसके हाथ झुलसने के कारण अस्पताल में लाया गया था, जिसे वहां पर घंटों डाक्टरों का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा एक मरीज आंख चोट लगने के कारण पहुंचा था। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में ऐसी लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। लोगों का कहना है कि, निजी अस्पताल में इलाज काफी महंगा है और सरकारी अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने पर वह आखिर कहां जाएं।

PunjabKesari

वहीं इस संबंधी सीनियर मेडकिल सिमरनजीत कौर का कहना है कि कुछ इमरजेंसी आने पर डाक्टर गंभीर मरीजों का इलाज कर रहे थे। इस  कारण अन्य मरीजों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज कर दिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini