फेसबुक पर चली लोगों व पुलिस की शाब्दिक जंग, जानिए पूरी खबर...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2017 - 02:49 AM (IST)

लुधियाना(सुरिन्द्र): बीते सोमवार, शाम 5 बजे नगर की पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर घल्लूघारा दिवस से पहले नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाले गए फ्लैग मार्च की तस्वीरें अपलोड कर जनता को अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम नंबर या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। लेकिन तस्वीरें अपलोड करते ही लोगों ने पुलिस की ङ्क्षखचाई शुरू कर दी कि पहले नगर में क्राइम, स्नैचिंग व ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में पुलिस काम करें। फेसबुक पर शाब्दिक जंग तेज होती देख डी.सी.पी. ध्रुमण ङ्क्षनबले ने खुद मोर्चा संभाला व निंदा कर रहे लोगों को उदाहरणें देकर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। बता दें कि डी.सी.पी. ध्र्रुमण निंबले सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर इत्यादि पर एक्टिव हैं। 

सिर्फ फ्लैग मार्च नाल शेर नहीं बन जाना 
फेसबुक पर मैंडज मणकू नाम के एक व्यक्ति ने लुधियाना पुलिस द्वारा पेज पर अपलोड की गई फ्लैग मार्च की तस्वीरों पर पुलिस की खिंचाई करते हुए साफ लिखा कि सिर्फ फ्लैग मार्च करने से शेर नहीं बना जा सकता। शहर में ट्रैफिक व क्राइम भी कंट्रोल करो। सिर्फ नाम से ही नहीं, स्मार्ट सिटी को स्मार्ट बना कर दिखाओ। मणकू ने यह भी लिखा कि आपकी इज्जत बहुत है लेकिन ड्यूटी को ड्यूटी नहीं समझते। 

डी.सी.पी. ने लिखा, 12 की बजाय 6 घंटे ही कर के दिखा दो ड्यूटी
फेसबुक पर चली शब्दों की जंग के बाद डी.सी.पी. निंबले ने मैदान में आते हुए साफ लिखा कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी की 12 घंटे वाली ड्यूटी की बजाय मात्र 6 घंटे ही ड्यूटी करके दिखाओ पता चलेगा कि ड्यूटी को ड्यूटी समझते हैं कि नहीं। उन्होंने यह भी लिखा कि बेकार बैठने का कोई फायदा नहीं, ऑफिस में आकर मिलो। ङ्क्षनबले ने लोगों के कमैंट्स के जवाब देकर संतुष्ट किया। 

ए.डी.सी.पी. लांबा ने लिखा, निंदा का स्वागत
ए.डी.सी.पी. सुरेन्द्र लांबा ने इस सारे मामले में कमैंट किया कि पुलिस ङ्क्षनदा का स्वागत करती है लेकिन शहर तभी स्मार्ट बन सकता है अगर वहां के लोग स्मार्ट व जिम्मेदार हों। लोग ऐसा बनें व फिर चमत्कार देखें। 

कइयों ने पुलिस को सराहा
चाहे कि फेसबुक पेज पर कुछ लोगों ने क्राइम व ट्रैफिक व्यवस्था के मामलों पर पुलिस की ङ्क्षनदा की, लेकिन पुलिस की प्रशंसा करने वालों की संख्या भी कम नहीं रही। लोगों ने फेसबुक पेज पर पंजाब पुलिस जैसा कोई नहीं, ग्रैंड सैल्यूट, हार्ड जॉब, हम आपके साथ हैं, जैसे कमैंट कर पुलिस का हौसला भी बढ़ाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News