पाकिस्तानी लड़की की PM से गुहार,बोली-'मोदी जी मेरी शादी INDIA में करवा दो'

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2020 - 05:02 PM (IST)

जालंधरः पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस के कारण जहां कारोबार ठप्प हुए हैं, वहीं इसका प्रभाव शादियों पर भी देखने को मिला है। दरअसल, लॉक़डाऊन के कारण पाकिस्तानी की रहने वाली लड़की ने जालंधर के लड़के के साथ विवाह करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।

वीडियो काल के ज़रिए हुई थी सगाई
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के युहानाबाद लाहौर की रहने वाली सुमायला का विवाह मार्च में जालंधर के रहने वाले कमल कल्याण के साथ तय हुआ था। लॉकडाऊन के चलते उनके सपनों पर रोक लग गई है।2018 में सुमायला की सगाई वीडियो काल के ज़रिए जालंधर के कमल कल्याण के साथ हुई थी। कमल और सुमायला अब तक एक दूसरे से मिले नहीं, सिर्फ फोन पर बातचीत होती है।

दोनों देशों को शादी के मामले में सरहदें खोलनी चाहिए: सुमायला
कमल कल्याण जालंधर की मधुबन कालोनी का रहने वाला है और उसके पिता ओम प्रकाश पंजाब एंड सिंध बैंक से रिटायर्ड है। पिता ओम प्रकाश का कहना है कि खून के रिश्ते सीमा नहीं देखते। सुमायला मेरी कजिन सिस्टर आशिया की बेटी है, जिसके साथ मैंने अपने बेटे का रिश्ता तय किया। वहीं सुमायला ने भारत सरकार से विनती करते कहा कि वीजा स्पांसरशिप के लिए कमल ने पेपर तैयार कर रखे हैं। लाकडाउन के कारण उक्त पेपर पाकिस्तान नहीं पहुंच सकते, दोनों देशों को शादी के मामले में सरहदें खोलनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News