Crime News: झारखंड से लाई जा रही अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 04:50 PM (IST)

नवांशहर : सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर पुलिस ने झारखंड से लाई गई 3 किलो अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सी.आई.ए. स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक अवतार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एस.एस.पी. भागीरथ सिंह मीणा और एस.पी जांच डॉ. मुकेश शर्मा के नेतृत्व में जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस पार्टी गश्त के दौरान थांडी गांव में अपराधी किस्म के लोगों और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने शक के आधर पर सलीम सोय पुत्र निर्मल जुनुल सोय निवासी झारखंड  को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 3 किलो अफीम बरामद की गई है। 

इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि सलीम सोय खुद अपने गांव में अफीम की खेती करता है। उक्त अफीम की सप्लाई करने के लिए वह बंगा आया था, जिसकी कीमत 80-85 हजार रुपए प्रति किलो बताई जा रही है। इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि जिन लोगों को उक्त खेप पहुंचाई जानी थी, उनका पता लगाया जा सके। इस मौके पर एस.आई. सुरिंदर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News