Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें Jalandhar में ताजा रेट

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 08:55 AM (IST)

पंजाब डेस्कः मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। महंगे होते तेल का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इसी के चलते आज 15 मई को पंजाब के जालंधर में पेट्रोल की कीमत 100.51 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 90.32 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया।

बता दें कि देशभर के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में ₹3.00 से लेकर ₹3.60 प्रति लीटर तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अस्थिरता के चलते आने वाले दिनों में यह बोझ और बढ़ सकता है। वहीं राजधानी नई  दिल्ली में भी पेट्रोल ₹3.00 महंगा हो गया है, जिसके बाद अब यहां ग्राहकों को एक लीटर के लिए ₹97.77 चुकाने होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News