पी.जी.आई. में योग से भी होगा मरीजों का इलाज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 10:44 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो आने वाले वक्त में पी.जी.आई. में मॉडर्न मैडिसन के साथ ही योग से भी मरीजों का इलाज हो सकेगा। इसका फायदा न सिर्फ मरीजों को बल्कि डॉक्टर्स और स्टाफ को भी होगा। इसके लिए पी.जी.आई. जल्द ही योग पर एक बड़ी रिसर्च करने जा रहा है। इसकी मदद से योग के अनछुए पहलुओं को जानने की कोशिश होगी। 

इस रिसर्च के लिए पी.जी.आई. में कोलैबोरेटिव सैंटर फॉर माइंड बॉडी इंटरवैंशंस स्थापित किया गया है। सैंट्रल काऊंसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नैचुरोपेथी (सी.सी.आर. वाई.एन.) नई दिल्ली और पी.जी.आई. की देखरेख में यह सैंटर चलेगा। इस रिसर्च का मकसद न सिर्फ योग को जानना बल्कि साइंटफिक तरीके से योग को देखना है उनके इफैक्ट किस तरह से कैसे बदलाव करता है उसे भी देखा जाएगा। इस रिसर्च के लिए सी.सी.आर.वाई.एन. फंड दे रहा है। वहीं जबकि पी.जी.आई. इंस्टीट्यूशनल मंजूरी, एक्सपर्ट्स और स्टडी सब्जैक्ट देगा। इसके साथ ही पी.जी.आई. अपने कैंपस में रिसर्चर्स को हाऊसिंग स्पेस भी देगा। 

शहर की सांसद किरण खेर ने इस प्रोजैक्ट के लिए एम.पी. लेड्स से एक करोड़ रुपए का सप्लिमैंट्री फंड देने का ऐलान किया है। यह पैसा पी.जी.आई. में योग रिसर्च सैंटर बनाने पर खर्च होगा। फंड को जारी करने के लिए सांसद के ऑफिस से डिप्टी कमिश्नर को लिखा गया है। किरण खेर ने योग केंद्र के प्रभारी प्रोफैसर डॉ. अक्षय आनंद को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और आगामी केंद्र के लिए सभी समर्थन का वादा भी किया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News