विधवा भाभी के साथ 12 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, अब पत्नी मानने से किया इंकार

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 06:34 PM (IST)

धारीवाल (जवाहर): अपनी विधवा भाभी के साथ लगभग 12 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद अब पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इंकार करने वाले देवर के खिलाफ धारीवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंधी सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार एक विधवा महिला ज़िला पुलिस प्रमुख गुरदासपुर को शिकायत दी थी कि उसका पहला विवाह 1998 में सुखजिन्दर पाल सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी धारीवाल के साथ हुआ था और दो लड़कियां भी हैं। परन्तु साल 2005 में बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद उसके देवर राजविन्दर पाल सिंह ने उसके साथ 30 मार्च 2007 को विवाह कर लिया।

उक्त ने बताया कि हम दोनों पति -पत्नी के रूप में रहने लगे और आरोपी उस के साथ 12 साल से शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। परन्तु अब दोषी उसे अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। इस शिकायत की जांच डी.ऐस.पी इंवैस्टीगेशन गुरदासपुर की तरफ से गई और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Related News