नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 1 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 06:41 PM (IST)

समराला (गर्ग) : छह वर्ष पूर्व पंजाब में काम करने आया एक प्रवासी मजदूर नशे की लत के चलते बड़ा नशा तस्कर बन गया। यह शख्स पिछले तीन साल से पंजाब में बड़े पैमाने पर अफीम की सप्लाई में लगा हुआ था और आज उसे समराला पुलिस ने 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।
 
इस संबंध में समराला के डी.एस.पी. वरयाम सिंह व एस.एच.ओ. भिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि विशेष नाकाबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति को रोककर जब तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। डी.एस.पी. वरयाम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजेंद्र कुमार पुत्र नंदलाल गांव सेखुपुरा यूपी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति से पूछताछ में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वह 6 साल पहले काम करने के लिए उत्तर प्रदेश से लुधियाना आया था। कुछ समय तक मजदूरी करने के बाद उसने ऑटो रिक्शा चलाना शुरू किया और वहीं से उसे नशे की लत लग गई। इसी दौरान उसकी एक अन्य व्यक्ति से गहरी दोस्ती हो गई और यह व्यक्ति बड़े पैमाने पर उसके लिए अफीम लाने लगा और विजेंद्र कुमार इस अफीम को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने लगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News