Police Action : अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 10:51 PM (IST)

जगराओं (मालवा): सी.आई.ए. स्टाफ ने बाहरी राज्यों से अफीम लाकर बेचने वाले एक तस्कर को 2 किलो 750 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान लुधियाना के शिमलापुरी निवासी सतपाल सिंह के पुत्र बावा सिंह के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. रेशम सिंह अपने साथी कर्मचारियों सहित मलक चौक जगराओं में मौजूद थे, तो शाम साढ़े 4 बजे सूचना मिली कि उक्त आरोपी जो बाहरी राज्यों से अफीम लाकर बेचता है, आज बस स्टैंड पर अपने ग्राहकों को अफीम बेचने आ रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 2 किलो 750 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।