पुलिस की कार्रवाई, लाखों रुपए कीमत की अफीम सहित तस्कर काबू

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 05:57 PM (IST)

मोगा (आजाद) : अफीम तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली जब सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने झारखंड के एक तस्कर को काबू करके लाखों रुपए मूल्य की अफीम बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख जे.इलनचेलियन ने बताया कि एस.पी.आई. अजय राज सिंह की अगुवाई में सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के इंस्पेक्टर किक्कर सिंह व सहायक थानेदार वरिंदर कुमार व सहायक थानेदार केवल सिंह ने गश्त के दौरान एक तस्कर को काबू किया। 

उन्होंने बताया कि जब सी.आई.ए. पुलिस पार्टी इलाके में गश्त करती हुई गांव कोकरी कलां के पास जा रही थीं तो उनको गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि संजीव कुमार मेहता निवासी लोपांग झारखंड अफीम तस्करी का धंधा करता है तथा वह मोगा व पंजाब के अन्य जिलों में अफीम सप्लाई करता है तथा आज भी वह भारी मात्रा में अफीम लेकर आ रहा है। जिस पर पुलिस पार्टी ने अजीतवाल के पास कथित तस्कर संजीव कुमार मेहता को काबू करके उससे दो किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की। जिसकी कीमत 5 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। इस मामले की जांच कर रहे सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के इंचाज किक्कर सिंह ने कहा कि कथित तस्कर के खिलाफ थाना अजीतवाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसको मानयोग अदालत में पेश किया। अदालत द्वारा उसका एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया। उन्होंने कहा कि कथित तस्कर से पूछताछ दौरान अफीम तस्करी के और सुराग लगने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News