100 करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग के आरोप में 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2019 - 08:18 AM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़(मग्गो): पंजाब के आबकारी एवं कराधान विभाग (जी.एस.टी.) ने करीब 100 करोड़ रुपए की बोगस बिङ्क्षलग के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इनसे 19.83 करोड़ के कर की वसूली की जानी है जबकि इस पर लगने वाले जुर्माने को अलग से वसूल किया जाएगा। इस संबंधी स्थानीय सेल टैक्स कार्यालय में डी.सी.एस.डी. लुधियाना पवन गर्ग व मगनेश सेठी ए.ई.टी.सी. फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि मंडी गोबिंदगढ़ में कुछ लोग बोगस बिलिंग के माध्यम से सरकार को कर के रूप में चूना लगा रहे हैं।

 इस पर एडिशनल ई.टी.सी. रवनीत खुराना आई.आर.एस. तथा ए.आई.जी. जी.एस. धनोआ की अगुवाई में उनकी टीम के ई.टी.ओ. नरेश खोखर, सोनिया गुप्ता, अनुपम मौर, मिस जपिंदर कौर, जसमीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, अरविंद शर्मा सभी निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब, बी.पी. सिंह, इंद्रजीत सिंह नागपाल, अमन गुप्ता, सौरव सिंगला, डी.पी. सिंह एवं अमनदीप सिंह सभी निवासी जिला लुधियाना के साथ अन्य अधिकारियों ने मामले की गहनता से छानबीन की। 

इस दौरान लोहा नगरी मंडी गोङ्क्षबदगढ़ निवासी फार्चुन अलायज एंड मैटल्ज के मनीश पाल, राजेंद्र बस्सी तरुण इस्पात उद्योग, ब्राडवे सेल्ज कार्पोरेशन के तरुण बस्सी समेत 3 लोगों को करीब 100 करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि  ये  लोग  जिस  माल की बिलिंग करते थे उस माल की कोई भी फिजिकली मूवमैंट नहीं होती थी तथा ये लोग बोगस बिलिंग करके सरकार को कर चोरी करके चूना लगा रहे थे। 


उन्होंने अभी तक 19.83 करोड़ रुपए का सरकार को कर के रूप में चूना लगाया है। उन्होंने  कहा  कि  जो  100  करोड़  की  इन लोगों ने बोगस बिङ्क्षलग की है उसकी बैंकों से इन लोगों ने करीब 96.24 करोड़ की नकद विड्राल की है।  पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने सभी आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप व पैनड्राइव आदि बरामद कर ली है तथा सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News