कोरोना से लड़ाई लड़ने के साथ जरूरतमंदों की मदद में आगे पंजाब पुलिस

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 11:11 AM (IST)

मुक्तसरः कोरोना वायरस के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ने के साथ-साथ पुलिस करमी आम लोगों की मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही कर रही मुक्तसर की पुलिस। 

इसमें शामिल है 2 कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल जो अपने वेतन से जरूरतमंद लोगों को राशन, हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क और फल प्रदान कर रहे हैं। हेड कांस्टेबल महिंदर सिंह और कांस्टेबल गुरजीत सिंह ने अपनी तनख्वाह से जरूरतमंदों को 250 बोतलें, 250 मास्क मुहैया कराए हैं। वहीं  महिला कांस्टेबल जिंदो पिछले 2 माह से  लोगों को राशन प्रदान कर रही हैं। वहीं डी.एस.पी. हीना गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच का जिम्मा उठाने के साथ  स्लम क्षेत्रों में 2,000 सेनेटरी पैड भी वितरित किए ।  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News