दिनदहाड़े Parking में फैली सनसनी! मंजर देख उड़े लोगों के होश
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 06:22 PM (IST)

अमृतसर: शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब 9वीं बटालियन दफ्तर के सामने बनी पार्किंग में एक पुलिसकर्मी का शव मिला। मौके पर पहुंचे ए.सी.पी. डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि शव को गोली लगी हुई है। मृतक की पहचान कांस्टेबल गुरकीरत सिंह के रूप में हुई है, जो 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था और 9वीं बटालियन में सेवा कर रहा था।
डॉ. शीतल सिंह के अनुसार गुरकीरत सिंह बीते दिनों अमरनाथ यात्रा के दौरान लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के लिए पठानकोट भेजा गया था। शुरुआती जांच से पता चला है कि वह अपने हथियार की सफाई के सिलसिले में पटियाला आया था। करीब 25 वर्ष का गुरकीरत गुरदासपुर जिले के उमरावाल गांव का रहने वाला था। उसके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल रूम को कुछ देर पहले शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालातों का जायजा लेने के बाद विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है। शुरुआती तौर पर मौत के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें मीडिया के साथ सांझा किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here