Deputy CM सोनी के घर के बाहर माहौल हुआ तनावपूर्ण, पुलिस ने महिलाओं पर भी किया लाठीचार्ज

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 04:47 PM (IST)

अमृतसर(सुमित खन्ना): राज्य भर में सेहत कर्मियों का चल रहा आंदोलन आज हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार आज सेहत विभाग से जुड़े कुछ कर्मियों ने जब पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी के घर का घेराव किया। इसी के चलते पुलिस द्वारा उन पर लाठियां चला दी गईं जिसमें कुछ सेहतकर्मी भी घायल हो गए। इस बीच उन्होंने अपने इस आंदोलन को और तीखा कर दिया है। 

यह भी पढ़ें : डेरा सिरसा में SIT पंजाब ने करीब साढ़े 4 घंटों तक की पूछताछ

इसी बीच एक महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री से सवाल करना चाहती हैं कि क्या यह एक महिला का सम्मान है कि पुरुष पुलिस वाले एक महिला को पीटते हैं। इसी दौरान प्रदर्शन और उग्र हो गया है और सेहत कर्मियों ने कहा है कि अब वे नहीं हटेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News