लुधियाना के पूर्व डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा का फोन हैक, लोगों से की अपील

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 05:25 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): लुधियाना के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा जो कि 6 बार के पार्षद हैं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वह कानपुर में है और उनका मोबाइल फोन किसी ने हैक कर लिया है। इस दौरान व्हाट्सएप के जरिए उनके पहचान वालों से पैसों की मांग की जा रही है।

इसे लेकर श्याम सुंदर मल्होत्रा ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही अपील की है कि अगर कोई भी उनके नाम से पैसों की मांग करता है तो ऐसे मैसेज को इग्नोर किया जाए। उन्होंने बताया कि उनका फोन हैक कर लिया गया है और हैकरों द्वारा ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News