देर शाम महानगर के हुक्का बार में पुलिस की दबिश, मची खलबली

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 10:56 PM (IST)

जालंधर : महानगर में देर शाम एक हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेस-2 में एक हुक्का बार में रेड कर 22 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस की रेड की भनक पड़ते ही बार मालिक दिलरूप और गगन मौके से फरार बताए जा रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई कर मौके पर हुक्का बार में से भारी मात्रा में हुक्का बरामद किया है और हुक्का पीने वाले 22 युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News

Recommended News