स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, इधर-उधर भागने लगे लड़के-लड़कियां तो... (देखें वीडियो)
punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 02:57 PM (IST)

जीरकपुर (मेशी) : जीरकपुर पुलिस ने मसाज और स्पा सेंटरों में अचानक छापेमारी कर 24 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार यहां वी.आई.पी. मार्ग पर स्थित सी.सी.सी. में कुछ लोगों द्वारा किराए पर लिए गए शोरूम में कई मसाज और स्पा सेंटर खोले गए हैं। इनमें से मसाज की आड़ में जिस्मफिरोशी के अड्डे चल रहे हैं। इतना ही नहीं मसाज के दौरान ब्लैकमेलिंग का धंधा भी किया जाता है।
इस संबंध में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अचानक छापेमारी की गई तो स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। अंदर मौजूद लड़के लड़कियां बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने मौके से 24 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 लड़के और 20 लड़कियां हैं। गौरतलब है कि 2 महीने पहले यहां छापेमारी कर कई स्पा मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
जीरकपुर के डी.एस.पी. विक्रम सिंह बराड़ सहित एस.एच.ओ. दपिंदर सिंह और पुलिस टीम को छापेमारी दौरान बड़ी कामयाबी मिली है, जिससे शहर में चल रहे अवैध धंधों पर तो लगाम जरूर लगेगी, लेकिन असामाजिक गतिविधियों में शामिल पकड़े गए लोगों की सिफारिशों में बढ़ोतरी भी चिंता का विषय है।
एस.एच.ओ. दपिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए लड़के-लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। यहां यह भी बता दें कि पकड़े गए एक व्यक्ति के लिए सिफारिशों का दौर जारी है। उस शख्स को कार्रवाई से बचाने के लिए 5-5 पतवंते पुलिस थाने पहुंच रहे हैं, जिसके चलते आला अधिकारियों ने फोन बिजी रखे हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here