पुलिस ने कुछ ही घंटो में सुलझाया Ludhiana Murder Case, आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 05:53 PM (IST)

लुधियाना (राज) : साहनेवाल के इलाके में घर में घुस महिला को हत्या करने के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। मिली खबर के अनुसार पुलिस ने आसपास के लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की। इसमें एक व्यक्ति लोह की रॉड लेकर घर के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया। मृतक महिला की पहचान सुरिंदर कौर (55) के रूप में हुई है, जोकि घर में अकेली रहती थी।
पुलिस ने बताया कि जांच करने पर पता चला का सी.सी.टी.वी. में कैद व्यक्ति मृतक महिला का रिश्तेदार ही है। उसका जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसकी अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की मौत के बाद से अकेली ही रह रही थी। आज सोमवार सुबह पड़ोसियों ने कोई हलचल न होती देख उसके घर का दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जब अंदर जाकर देखा गया तो महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here