कांग्रेस को अलविदा कहने वाले सुनील जाखड़ का जानें अब तक का राजनीतिक सफर

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 02:32 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुनील जाखड़ ने कई नेताओं पर शाब्दिक हमले किए हैं। इस दौरान यदि बात सुनील जाखड़ के राजनीतिक सफर की करें तो बता दें कि सुनील कुमार जाखड़ का जन्म 9 फरवरी, 1954 को कांग्रेस के सीनियर नेता बलराम जाखड़ के घर हुआ। उनका पैतृक गांव पंजकोसी है, जो फाजिल्का जिले के अधीन आता है।

सुनील जाखड़ भी एक राजनीतिक खानदान से आते हैं। सुनील के पिता बलराम जाखड़ दो बार लोक सभा के स्पीकर और नरसिम्हा राव की सरकार के समय कृषि मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उनके पिता 2004 से 2009 तक मध्य प्रदेश के गवर्नर भी रहे हैं। 

सुनील जाखड़ का राजनीतिक सफर 

सुनील जाखड़ ने राज्य स्तरीय राजनीति में साल 2002 में कदम रखा, जब पंजाब में पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बनी थी। 

. जाखड़ साल 2002, 2007 और 2012 में अबोहर से लगातार तीन बार विधायक रहे।
. 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जाखड़ भाजपा के अरुण नारंग हाथों हार गए थे।
. 14 अक्तूबर, 2017 को पूर्व एम.पी. विनोद खन्ना की मौत हो जाने के बाद सुनील जाखड़ भाजपा के सरवन सलारिया को 1,93,219 वोटों के बड़े फर्क के साथ हरा कर लोक सभा के मैंबर बने।
. सुनील जाखड़ कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी करीबी रहे हैं और एक बार चुनाव प्रचार के समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें आने वाले समय में मुख्यमंत्री का बड़ा दावेदार भी करार दिया था।
. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सुनील जाखड़ उम्मीदवार थे पर भाजपा के सनी दयोल ने उन्हे हरा दिया था।
. कांग्रेस हाईकमांन के कहने पर सुनील जाखड़ ने 2021 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान के पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद नवजोत सिद्धू को कांग्रेस प्रधान बनाया।
. सुनील जाखड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बारे में टिप्पणी करने के आरोप लगे, जिसे लेकर उन्हे सभी पदों से निरस्त किए जाने का नोटिस जारी कर दिया।
. 14 मई, 2022 को उन्होंने कांग्रेस अलविदा कह दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News