चंडीगढ़ में जमीन न देने पर मचा सियासी घमासान, 'आप' ने दी गवर्नर को चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2023 - 03:09 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह ने आज प्रेस कान्फ्रेंस की। जिसमें वह चंडीगढ़ प्रशासन पर बरसते हुए नजर आए क्योंकि चंडीगढ़ में दफ्तर के लिए जमीन न देने पर सियासी घमासान मच गया है। इस दौरान आप  ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें चंडीगढ़ में दफ्तर बनाने की जगह न मिली तो वह चंडीगढ़ में राज भवन के बाहर अपना दफ्तर खोल लेंगे चाहें इसके लिए उन्हें टेंट क्यों न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा मिल चुका है। 

सी.एम. मान ने खुद गवर्नर को जमीन के लिए अपील की थी।  जिक्रयोग्य है कि चंडीगढ़ में जमीन लेने के लिए आम आदमी पार्टी 3 बार चिट्ठी लिख चुकी हैं। इसके बावजूद जमीन नहीं दी जा रही है। वहीं बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन ने दफ्तर के लिए जमीन देने से साफ इंकार कर दिया है। आप ने इस दौरान भाजपा पर भी बड़े आरोप लगाए हैं कि गवर्नर साहिब जी चंडीगढ़ में भाजपा के पास 2 दफ्तर हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News