Advance Booking पर गरमाई सियासत, Congress नेता के दावे पर अमन अरोड़ा का जवाब

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 03:33 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा को लेकर बड़ा दावा किया है। प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि, पंजाब के कई विधायक उनके सम्पर्क में हैं। विधानसभा चुनावों से पहले एडवांस में बुकिंग करवा रहे हैं। 

प्रताप सिंह बाजवा ने अपने बयानों में मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि जैसे गायक दिलजीत दोसांझ के अगले साल होने वाले शो की टिकटें एडवांस में बुक होती है वैसे ही 'आप' के विधायक कांग्रेस के पास अपनी एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कई विधायक उनके सम्पर्क में है। प्रताप बाजवा ने कहा कि वह उनका नाम नहीं बताएंगे।  कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के इस दावे से राजनीति में बड़ी हलचल पैदा हो गई है।

बाजवा ने ये भी दावा किया कि भाजपा बिट्टू के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री से सम्पर्क कर रही है। रवनीत बिट्टू दिन में 4 बार सीएम से बात कर रहे हैं। बिट्टू के आदमी का पकड़े जाना भी एक ड्रामा है। जेल के अंदर उसे पूरी वीवीआईपी सहूलतें मिल रही हैं।

वहीं कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के बयान पर 'आप' पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में 'आप' विधायकों शामिल नहीं हो रहे बल्कि प्रताप बाजवा भाजपा में शामिल होने वाले हैं। बाजवा ने भाजपा में अपने एडवांस बुकिंग करवा ली है। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि वह राहुल गांधी से कहेंगे कि वर प्रताप बाजवा से पूछे कि कुछ दिन पहले जब वह बेंगलुरू गए थे तो उन्होंने कि भाजपा के किन नेताओं से मुलाकात की है। 

उधर इस मुद्दे पर 'आप' स्पोक्स पर्सन नील गर्ग ने भी प्रताप बाजवा के दावे का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रताप  बाजवा भाजपा में जाने वाले हैं और उन्होंने अपनी टिकट पक्की भी कर ली है। नील गर्ग ने दावा किया है कि बाजवा के भाजपा में जाने को लेकर उनके पास पक्की खबरें हैं। कुछ दिन पहले प्रताप बाजवा भाजप के कई बड़े नेताओं से मुलाकत कर चुके हैं। बस कुछ बाकी हैं और प्रताप बाजवा भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News