स्मार्ट पुलिसिंग सर्वे में पंजाब पुलिस रैंकिंग की यह रही पोजीशन, पढ़ें

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 06:40 PM (IST)

लुधियाना ( गौतम) : देश में स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर किए गए सर्वे में पंजाब पुलिस नीचें से 5वें पायदान पर रही, जबकि आंध्र प्रदेश की पुलिस अव्वल रही। सर्वे के अनुसार बिहार पुलिस सबसे पीछे रही, जिसे सर्वे के दौरान सबसे कम नंबर मिले। पहले पांच स्थानों पर आंध्र प्रदेश, तेलगांना, असम, केरल और सिक्किम की पुलिस रही, जबकि आखिरी पांच स्थानों पर पंजाब, झारखंड, छतीसगढ़, उत्तर प्रदेश व बिहार की पुलिस रही।
 पंजाब को 6.07, हरियाणा को 6.39, जम्मू-कश्मीर को 6.26, हिमाचल प्रदेश को 6.91, बिहार को 5.74  स्कोर मिले।  

सर्वे के दौरान देश भर के 69 प्रतिशत लोगों ने पुलिस के प्रति संतोष दिखाया। यह सर्वे थिंक-टैंक  इंडियन पुलिस फाऊडेंशन की तरफ से देश भर में अलग-अलग राज्यों व यू.टी क्षेत्रों में किया गया। फाऊंडेशन के अधिकारियों के अनुसार राज्यों में स्मार्ट पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए उद्देश्य से यह सर्वे करवाया गया जिसमें 1 लाख 61  हजार 192 लोगों  भाग लिया। जिसमें 1 लाख 3 हजार 637 लोगों ने ऑन लाइन व 57 हजार 555  लोगों ने पेपर सर्वे में भाग लिया । 


देश में करवाए गए इस सर्वे में प्रश्नों के 10 सेट रखे गए थे। इसमें पुलिस की योग्यता, वेल्यू और ट्रस्ट को लिया गया। पुलिस की सवेंदनशीलता को लेकर तेलगांना को सबसे अधिक 8.27 व पंजाब को 6.05 स्कोर,  सख्तीपूर्ण रवैया व अच्छे व्यवहार के लिए तेलगांना को सबसे अधिक 8.14 व पंजाब को 5.76 स्कोर, लोगों के प्रति उत्तरदायित्व को लेकर पंजाब को 6.21 स्कोर, सबसे अधिक स्कोर आध्रपदेश को 8.00 स्कोर मिले, पुलिस की समय पर उपलब्धता में तेलगांना को 8.29 स्कोर व पंजाब को 6.39, प्रतिक्रियात्मकता को लेकर पंजाब को 6. 25  स्कोर मिले , सहायक पूर्ण रवैया और मैत्रीपूर्ण रवैया के लिए तेलगांना को 8.11 व पंजाब को 5.79 स्कोर, नई टेक्नोलॉजी अपनाने में सबसे अधिक स्कोर तेलगांना को 8.17 व पंजाब को 6.37 स्कोर, ईमानदारी व भ्रष्टाचार मुक्त सेवा में केरला को सबसे अधिक 8.07 व पंजाब को 5.56 स्कोर, पुलिस में पब्लिक का विश्वास पर आंध्र प्रदेश को 8.15 व पंजाब को 6.35 स्कोर मिले। निष्पक्षता व कानून के अनुसार काम करने के लिए पंजाब को 5.99 स्कोर मिले और आंध्र प्रदेश को 8.00 स्कोर मिले।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News