Rajvir Jawanda: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर शेयर की Post, पढ़ें...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 01:23 PM (IST)

चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी नजदीक हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान राजवीर जवंदा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhagwant Mann (@bhagwantmann1)

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी संगीत जगत का यह सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया। उन्होंने कहा कि अपनी छोटी उम्र में गानों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को वाहेगुरु के चरणों में निवास देने और परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

जानकारी के अनुसार, फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक राजवीर जवंदा ने सुबह 10:55 बजे अंतिम सांस ली। हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र मोहाली अस्पताल में पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News