Punjab : रविवार को इन इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद, लगेगा लंबा Powercut
punjabkesari.in Saturday, Dec 06, 2025 - 04:59 PM (IST)
जलालाबाद (बजाज) : पंजाब के जलालाबाद में बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड जलालाबाद अर्बन सब-डिवीजन के एस.डी.ओ. संदीप कुमार ने बताया कि 132 केवी पावर हाउस जलालाबाद में जरूरी मैंटेनेंस का काम करने के लिए, जलालाबाद के 132 केवी पावर हाउस से चलने वाले 11 के.वी. फीडर जलालाबाद शहर के तहत आने वाले एरिया, आलमके, टिवाना रोड, बग्घा बाजार, सुखेरा, घूरी, कालू वाला, घांगा, फाजिल्का रोड फीडर में 07-12-2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
मोगा में बिजली बंद रहेगी
मोगा (बिंदा) – 7 दिसंबर को 132 केवी मोगा-1 से चलने वाले 11 केवी प्रताप रोड फीडर, 11 केवी जवाहर नगर फीडर, 11 केवी दत्त रोड फीडर, मोगा-1 फीडर, 11 केवी मोगा-2 फीडर, 11 केवी अकालसर रोड फीडर सहित नया 11 केवी जेल आजाद फीडर की सप्लाई सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बंद रहेगी।SDO जगसीर सिंह और जेई राजिंदर सिंह विर्दी (उत्तरी मोगा) ने बताया कि इस कटौती से कई इलाकों की बिजली प्रभावित होगी, जिनमें शामिल हैं—अकालसर रोड, दत्त रोड, सिविल लाइन, जेल, डीसी कॉम्प्लेक्स, जेल वाली गली, मैजेस्टिक रोड, जंडू वाली गली, कबाड़ मार्केट, FCI रोड, किचलू स्कूल, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, नानक नगरी, स्टाफ वाली गली, जवाहर नगर, रेलवे रोड, न्यू टाउन गली नंबर 01 से 09, प्रताप रोड, नेहरू पार्क रोड, किशनपुरा मोहल्ला, चैंबर रोड, हरिजन कॉलोनी, बी.एड. कॉलेज चौक, मॉडल स्कूल, फ्रेंड्स कॉलोनी, बाजीगर बस्ती, आदि सहित कई अन्य क्षेत्र।
शेरपुर में बिजली रहेगी बंद
शेरपुर (अनीश) – 7 दिसंबर को 11 केवी शेरपुर कैटेगरी-1 फीडर की सप्लाई आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इससे शेरपुर शहर की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
जलालाबाद में बिजली बंद रहेगी
जलालाबाद (बजाज) – PSPCL (पंजाब स्टेट पावर कारपोरशन लिमिटेड) के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि जलालाबाद के 132 केवी बिजली घर में आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण 7 दिसंबर को 132 केवी पावर हाउस से चलने वाले 11 केवी फीडरों—जैसे कि जलालाबाद शहर, आलमके, टिवाना रोड, बघा बाजार, सुखेरा, घूरी, कालू वाला, घांगा, फाजिल्का रोड इत्यादि इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
रायकॉट में बिजली कटौती
रायकॉट (भल्ला) – पावरकॉम रायकॉट की ओर से मरम्मत कार्य के चलते रायकॉट 66 केवी ग्रिड से चलने वाले रायकॉट शहरी कैटेगरी-1 फीडर की सप्लाई 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इससे हरी सिंह नलवा चौक से लेकर तलवंडी गेट, नगर कौंसिल से गौशाला चौक तक के क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। यह जानकारी SDO पावरकॉम कुलदीप कुमार ने दी।

