Punjab के कई सारे इलाकों में बिजली रहेगी गुल, कर लें अपने प्रबंध!
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 11:47 PM (IST)
जलालाबाद (बजाज) - पी.एस.पी.सी.एल. सब डिवीजन जलालाबाद अर्बन के एस.डी.ओ. संदीप कुमार ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को घुबाया सब डिवीजन द्वारा ज़रूरी मेंटीनेंस के कार्य करने के लिए अलग-अलग फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। जिसके तहत 132 के.वी. सब स्टेशन जलालाबाद से चलने वाले 11 के.वी. फीडर गुमानीवाला, टिवाना, घूरी, आलमके,कालूवाला, चक सुखेरा, बारेवाला, मोहर सिंह वाला में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
तरनतारन में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी
तरनतारन (आहलूवालिया): 132 केवीए सब स्टेशन तरनतारन से चलने वाले 11 केवी सिटी 4 तरनतारन फीडर के बंटवारे के कारण 11 केवी सिटी 4 फीडर और पुलिस लाइन तरनतारन की बिजली सप्लाई सोमवार 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इनसे चलने वाले इलाके दीप एवेन्यू, न्यू दीप एवेन्यू, फतेह चक, श्री गुरु तेग बहादुर नगर, अमृतसर रोड, श्री गुरु तेग बहादुर नगर 2 और पुलिस लाइन फीडर तरनतारन से चलने वाले इलाके बंद रहेंगे। यह जानकारी इंजीनियर नरिंदर सिंह सब डिविजनल ऑफिसर पावरकॉम शहरी तरनतारन और इंजीनियर गुरभेज सिंह जेई ने दी।

