जालंधर पहुंचे प्रताप बाजवा का पंजाब सरकार पर हमला, दी ये नसीहत
punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2023 - 08:57 PM (IST)

जालंधर : पंजाब प्रदेश के विरोधी दल कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। बाजवा ने कहा नवजोत सिंह सिद्धू की सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने कम की है, अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार भगवंत मान होंगे। दूसरी ओर चन्नी को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान विजिलेंस का दुरुपयोग कर चन्नी को परेशान कर रहे हैं और विजिलेंस द्वारा उन्हें आज बुलाया गया था जबकि यह कार्यवाही इलेक्शन के बाद भी हो सकती थी।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर प्रताप सिंह बाजवा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान विजिलेंस का दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बेवजह परेशान कर रहे हैं और उन्हें विजिलेंस का दबाव डालकर बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की खराब हुई फसलें की गिरदावरी अभी तक नहीं करवाई गई और मुख्यमंत्री ने जो 13 तारीख मुआवजा देने का ऐलान किया है वह सिर्फ बातें करके किसानों को मूर्ख बना रहे हैं। बाजवा ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनी है तब से दलित भाईचारे के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है और अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा। यहां तक उन्होंने कहा कि जालंधर की एक दलित लड़की जो अमृतसर में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही थी, उसके हत्या केस में अभी तक सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की है।