राष्ट्रपति चुनाव: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डाला वोट, कही यह बात

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 05:21 PM (IST)

चंडीगढ़: भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राष्ट्रपति पद के चुनाव दौरान अपने वोट का इस्तेमाल किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने आज राष्ट्रपति चुनाव में संविधान के मुताबिक अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल किया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि उम्मीद है, ''जो भी मानयोग राष्ट्रपति के पद पर विराजमान होंगे, वह देश की प्रगति.... भाईचारे और एकता को बनाए रखने के लिए काम करेंगे।'' बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को नेशनल डैमोक्रेटिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा उम्मीदवार बनाया है। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए लोकसभा, राज्यसभा के सांसद सदस्यों और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के विधायकों द्वारा वोट डाले जाते हैं। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News