प्रियंका गांधी ने किसानों के धरना मुद्दे को लेकर PM मोदी पर कसा तंज

punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 10:53 AM (IST)

अमृतसर (कमल): इंडिया कांग्रेस कमेटी की जनरल सचिव प्रियंका गांधी अमृतसर में पहुंची। उन्होंने हलका पूर्वी और उत्तरी में रोड शो कर कर नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील दत्ती के लिए लोगों से वोट मांगीं। रोड शो समय लोगों की भीड़ ने प्रियंका गांधी पर फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। इस मौके प्रियंका गांधी ने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 111 दिन में जनता के लिए बहुत काम किए हैं।

यह भी पढ़ें : वाराणसी पहुंचे CM चन्नी, श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व की दी बधाई

प्रिंयका गांधी ने कहा कि पंजाब में लोग फिर से कांग्रेस सरकार बनाएंगे, क्योंकि चन्नी ने जो अन्य वायदे किए हैं, उसे भी पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी ने देश को झूठे वायदों के सिवा कुछ नहीं दिया। जो प्रधानमंत्री दिल्ली में किसान आंदोलन समय किसी भी किसान नेता को धरने में मिलने तक नहीं आया, वह किसी के काम कर सकता है।

यह भी पढ़ें : सुखजिंदर रंधावा ने ट्वीट कर PM मोदी को दी सलाह

प्रिंयका गांधी ने आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को लम्बे हाथो लेते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने न स्कूलों के लिए कुछ किया और न ही मेडिकल के लिए। उन्होंने लारे लगाने के सिवा कोई अन्य काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी एक ही जैसी है। मोदी ने लोक सभा मतदान में कई तरह के झूठे वायदे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं किए। वह पंजाब की बहु है और पंजाबी खाना उनके बच्चों ने बहुत खाया है। इस मौके मैडम नवजोत कौर सिद्धू, जोगिन्द्र पाल ढींगरा आदि उपस्थित थे। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News