जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का प्रोडक्शन वारंट जारी, जाने क्या है मामला

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 11:03 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): सेक्टर- 38 स्थित गुरुद्वारा साहिब के सामने सरपंच सतनाम सिंह के कत्ल और इंस. अमनजोत सिंह पर गोलियां चलाने के मामलो में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया। अदालत ने जेल सुपरिटेंडेंट को एक नोटिस भी जारी किया है कि वह गैंगस्टर बाबा को लाने का प्रबंध करे। इंस. अमनजोत ने अदालत में अपनी गवाही दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि बाबा ने ही उन पर गोलियां चलाई थी। यह घटना जिला अदालत के सामने सेक्टर -43 आई.एस.बी.टी. की पार्किंग में हुई थी। बाबा के इलावा केस में दो और आरोपी अलग-अलग जेलों में बंद हैं। बाबा ने अपने इन साथियों के साथ मिल कर सरपंच का कत्ल किया था। इस मामलो में आगे वाली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।

यह भी पढ़ें : मुफ्त की बिजली के चलते बढ़ न जाए खपत, सरकार को उठाने होंगे कुछ सख्त कदम

पेश होने के लिए सम्मन
अदालत ने इस मामले में दो गवाहों को सम्मन भेजे हैं। इसमें एस.पी. तेजिंदर सिंह और एम.एम.एच.सी. नरेश कुमार शामिल हैं। इन दोनों की 11 अप्रैल को गवाही होनी थी पर किसी कारण दोनों गवाहों ने अदालत में न आने की अर्जी लगाई थी, जिसे मंजूर कर लिया था। अब अदालत ने दोनों को सम्मन भेज कर 30 अप्रैल को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भगवंत मान का 300 यूनिट बिजली का फैसला जनता पर कोई एहसान नहीं: राजा वड़िंग

बताने योग्य है कि गैंगस्टर बाबा के साथ दो आरोपियों मनजीत सिंह उर्फ बोबी और हरजिंदर सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग (वी.सी.) के द्वारा पेशी हो रही है। इनमें बोबी मुंबई की जेल में बंद है और उस पर कई धाराओं के अधीन केस चल रहे हैं। बोबी मुंबई का मोस्ट वाटेंड आरोपी है। इस लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगड़ नहीं लाया जा रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News