Punjab : 35 साल के युवक की संदिग्ध मौत, खेतों में से मिला लहुलुहान शव
punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 12:10 AM (IST)
कपूरथला (महाजन, भूषण): कपूरथला के कस्बा ढिलवां के नजदीक गांव मियानी बाकरपुर के खेतों में आज सुबह एक युवक का लहूलुहान शव मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि मृतक की बाइक भी नजदीक ही खेतों में पड़ी मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. भुलत्थ करनैल सिंह तथा थाना ढिलवां की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है।
इसकी पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि हत्या की आशंका को देखते डॉग स्कायड की टीम जांच कर रही है। मृतक की पहचान हरविंदर सिंह (35 वर्ष) उर्फ लालू पुत्र बलवंत सिंह वासी गांव मियानी बाकरपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मियानी बाकरपुर के खेतों में आज सुबह एक युवक का शव देखा गया।
शव के शरीर पर कई गहरे घाव भी थे। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी भुलत्थ और ढिलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर जांच कर रहे डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि हरविंदर सिंह कल वीरवार शाम घर से अपनी बाइक पर गया था। लेकिन रात भर घर नहीं आया।
वहीं सुबह उसका शव गांव के ही खेतों में लिया है। जिसके सर पर गहरे घाव भी है। डीएसपी करनैल सिंह ने यह भी बताया कि मामला हत्या का देखते हुए पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान पर फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

