भयानक सड़क हादसे में उजड़ गया परिवार, युवक की तड़प-तड़प कर मौ/त
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 12:26 PM (IST)
भुलत्थ/होशियारपुर (राजिंदर): भयानक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भुलत्थ-भोगपुर रोड पर सड़क के पास एक सफेदे के पेड़ से मोटरसाइकिल सवार युवक टकरा गया, जिससे उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई। SHO भुलत्थ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि रवि पाल पुत्र जोगिंदर पाल निवासी गांव ढडियाला, थाना टांडा, जिला होशियारपुर कल मोटरसाइकिल पर भुलत्थ से भोगपुर अपने गांव ढडियाला जा रहा था।

जब उक्त युवक गांव बागड़ियां के पास पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान उक्त युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे सिविल अस्पताल भुलत्थ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। SHO ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

