पंजाब विधानसभा सत्र आज, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 08:49 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी, धवन): पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। इसे लेकर पंजाब कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है। वीरवार को पंजाब कांग्रेस भवन में बातचीत करते हुए नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का मसला सबसे अहम है।  विधानसभा सत्र में सबसे पहले इसी मुद्दे को उठाया जाएगा। बाजवा ने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था के सामने रोजी-रोटी का मसला गौण हो गया है। आज तो पंजाब के बाशिंदों को अपने परिवार की चिंता सता रही है। इन सभी मसलों पर कांग्रेस विधायकों ने पूरी रणनीति तैयार की हुई है, जिसका खुलासा विधानसभा में किया जाएगा।

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को दी जाएगी श्रद्धांजलि
शुक्रवार को विधानसभा सत्र में सुबह 11 बजे दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान दिवंगत प्रख्यात गायक शुभदीप सिंह सिद्धू यानी सिद्धू मूसेवाला सहित 11 दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे विधानसभा की कार्रवाई शुरू होगी। इससे पहले आमतौर पर श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा सत्र को अगले दिन शुरू किया जाता रहा है लेकिन इस बार विधानसभा की कार्रवाई दोपहर 2 बजे दोबारा शुरू होगी। विधानसभा की कोशिश सत्र के समय को अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की है। दोपहर 2 बजे सबसे पहले प्रश्नकाल होगा। इसके बाद पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां कार्य सलाहकार कमेटी की पहली रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव व बहस शुरू होगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News