Punjab : फूड सप्लाई घोटाले में गिरफ्तार भारत भूषण आशु कोर्ट में पेश, बढ़ाया इतने दिनों का रिमांड

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2024 - 06:04 PM (IST)

जालंधर : पंजाब में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फूड सप्लाई घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के रिमांड में कोर्ट ने और बढ़ौतरी कर दी है। दरअसल आशु को आज फिर जालंदर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पूर्व मंत्री आशु को फिर से 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ई.डी. की तरफ से आशु का 7 दिनों का रिमांड मांगा जा रहा था, जिसके बाद कोर्ट ने 5 दिन के रिमांड का हुकम दिया है। बता दें कि इससे पहले भी आशु का 5 दिन का रिमांड ई.डी. ने लिया था। तथा आज कोर्ट ने फिर से आशु का रिमांड बढ़ा दिया है। 

बता दें हाल ही में जालंधर ईडी दफ्तर में भारत भूषण आशु से 8 घंटे तक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। आशु पर कांग्रेस सरकार के समय बड़े घोटाले के आरोप लगे थे, जिसकी जांच ई.डी. कर रही है। फूड सप्लाई मंत्री रहते आशू पर 2000 करोड़ रुपए के टैंडर घोटाले के आरोप लगे थे। उस वक्त पंजाब की मंडियों में ट्रांसपोर्टेशन से लेकर अन्य कई विभागों में अनियिमतताएं सामने आई थी, जिसके लेकर विजीलैंस ने आशु पर केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News